फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल कर रहीं शहर की सड़कें

विज्ञापन
बाराबंकी शहर में बस स्टेशन से पटेल तिराहे के बीच सड़क पर हुआ गड्ढा। संवाद - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की दो दर्जन से अधिक सड़कें फिर से बनने लायक हो गई जबकि अधिकतर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। अचानक सामने आ जाने वाले इन गड्ढों से अक्सर बाइक सवार लड़खड़ाकर गिर जाते हैं और चोटिल भी होते हैं। पहले से बदहाल सड़कों को बरसात ने और बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भी गड्ढे हैं। संवाद टीम द्वारा शुक्रवार को शहर की कुछ सड़कों का हाल लिया गया तो ऐसी हकीकत ही सामने आई।
विज्ञापन

इस समय ऐतिहासिक देवा मेला चल रहा है। लेकिन शहर से देवा की ओर जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। एफसीआई के पास बड़ा गड्ढा बना है। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। शिकायत भी हुई मगर अधिकारी नहीं चेते। बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी तरह देवा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से जाने वाली दोनों सड़कें भी पूरी तरह बदहाल हो गई हैं। इन सड़कों के न केवल किनारे बह गए हैं बल्कि बड़े-बड़े गड्ढे हैं। पिछले करीब तीन महीने से लोग परेशान हैं मगर सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के पटेल चौराहे से बस स्टेशन की ओर बढ़ने पर अचानक सड़क पर एक बड़ा गड्ढा आ जाता है। पिछले एक महीने में इस गड्ढे की वजह से करीब डेढ़ दर्जन बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। अधिकारी संवेदनहीन बने हैं जबकि सड़क सबसे व्यस्त सड़कों में हैं।
इसी तरह शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे को ही ले लीजिए। अक्सर तेज रफ्तार वाहन के पहिए गड्ढे में पड़ते हैं तो वाहन लड़खड़ा जाते हैं। लखपेड़ाबाग चौराहे से जीआईसी के बीच में बड़ा गड्ढा कई बार हादसे का सबब बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें