फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियाबाद को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र: सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्यमंत्री की शपथ लेने के वाले दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि विकास ही उनका लक्ष्य था और रहेगा। क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं है। मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाने की जो जिम्मेदारी दी है उससे मनोबल और बढ़ गया है। सतीश का कहना है कि जिले के विकास को गति देने के साथ ही दरियाबाद को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन

दरियाबाद से सपा के पूर्व मंत्री को हराकर दूसरी बार विधायक बने सतीश चंद्र शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब इन पर खरा उतरने के लिए पूरे मनोयोग से काम करना है। सतीश ने कहा कि जिले की बुढ़वल चीनी मिल के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं बहुत गंभीर हैं।
मिल संचालन के साथ ही तराई के गांवों में बाढ़ से परेशान होने वाली आबादी को स्थायी हल दिलाने के लिए संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि बंकी व हैदरगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, टीकारामधाम व पहाड़ापुर के पास गोमती नदी पर पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। दशकों से इन समस्याओं व मुद्दों को लेकर प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रदेश की योगी सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंत्री सतीश ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रही है कि दरियाबाद आदर्श विधानसभा के रूप में सामने आए। क्षेत्र में बीते पांच सालों में जो काम हुए वह धरातल पर दिख रहे हैं। सतीश ने कहा कि जिले में सरकारी डिग्री कॉलेज की कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटर कॉलेजों की मांग सालों से हो रही है। हमारा लक्ष्य जनता की इन्हीं उम्मीदों को पूरा करना है।
आज जिले में आगमन पर होगा स्वागत
राज्यमंत्री बनने के बाद रविवार को जिले में आगमन पर सतीश शर्मा के जोरदार स्वागत की तैयारी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने की है। सुबह साढ़े नौ बजे सफेदाबाद समेत कई जगहों पर स्वागत के बाद सतीश पौने 11 बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे।
दोपहर दो बजे भिटरिया के हनुमान मंदिर, बाबा रामसनेही की समाधि स्थल व सुमेरगंज के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजापाठ करने के बाद सतीश रामसनेहीघाट के ही सरस्वती शिशु मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद रामसनेहीघाट-हैदरगढ़ मार्ग पर आधा दर्जन स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद शाम को नईसड़क स्थित आवास पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें