फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक कंपनी के नाम पर नकली कपड़े बेचने के मामले में सोमवार को पुलिस व कंपनी की टीम ने शहर की दो दुुकानों में छापा मारा। कंपनी के अधिकारियों ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक शहर में छाया चौराहा स्थित विवेक जैन व सुबोध जैन की कपड़े की दुकान पर सोमवार शाम देवा और जहांगीराबाद पुलिस के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कपड़ा बनाने वाली एक चर्चित कंपनी के मुंबई से आए सेल्स आफीसर आकिब, मनोज व राजेश भी मौजूद थे। इन व्यापारियों में विवेक जैन पुलिस की वर्दी के कपड़े के विक्रेता है। कंपनी के अफसरों ने बताया कि व्यापारी कंपनी के ब्रांड के नाम पर नकली कपड़े कम दामों पर बेचते है।
कंपनी की टीम ने एक दिन पहले इन दुकानों से कपड़े खरीदे थे। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कानपुर की एक फर्म से कपड़े मिलते हैं। दोनों दुकानों पर छापेमारी से शहर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कंपनी के अफसरों ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों व्यापारियों के खिलाफ कॉपीराइट व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें