फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पासपोर्ट बनवाने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर एएसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिन्हौली निवासी शाहिद ने सोमवार को एएसपी उत्तरी आरएस गौतम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आलापुर कस्बा के एक व्यक्ति ने पासपोर्ट बनवाकर नौकरी के लिए विदेश भेजने की बात कहकर डेढ़ माह पहले डेढ़ लाख रुपये लिए थे। उसने न पासपोर्ट बनाया और न ही पैसे वापस कर रहा है। पैसे मांगने पर उसने मारपीट की। शाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश शहर कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें