फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक घोटाले में पुलिस को मिले साक्ष्य, तेज हुई जांच

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों के नाम से ऋण निकालकर लाखों का घोटाला करने के आरोप में दर्ज हुए मुकदमों की जांच जैदपुर पुलिस ने तेज कर दी है। दो मामलों की विवेचना कर रही पुलिस को शुरुआती जांच में ही कुछ अहम साक्ष्य मिले है। इस प्रकरण की जांच बैंक की विजिलेंस भी कर रही है। अब पुलिस अपनी विवेचना में विजिलेंस की जांच रिपोर्ट भी शामिल करेगी।
विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से चार किसानों के नाम से लाखों रुपये निकलने की शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायत में लोगों ने साफ कहा है कि खाता खुलवाने व केसीसी बनाने के लिए बैंक तो गए थे मगर ऋण नहीं लिया था। उन्हे ऋण के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। लेकिन अब ऋण अदा करने के लिए कुर्की व नीलामी का नोटिस पहुंच गया। जैदपुर थाने में बीते 35 अगस्त को ही हैदरगढ़ इलाके के राहुल व रामहेत की तहरीर पर बैंक मैनेजर आदि के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।


सूत्रों के अनुसार दो अन्य मामले भी पुलिस के पास पहुंचे है। पुलिस इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है। कुछ साक्ष्य मिले भी हैं। जैदपुर के एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक की विजिलेंस भी इस मामले की जांच कर रही है। विजिलेंस की जांच रिपोर्ट पुलिस की विवेचना में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन






पहले नौकरी का लालच, अब जेल भेजने की धमकी

जैदपुर थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले गोसूपुर गांव के रामहेत व राहुल ने अपनी तहरीर में चौंकाने वाली बात कही है। दोनों ने तहरीर में कहा है कि उन्हें पहले लखनऊ में नौकरी दिलाने का लालच दिया फिर सैलरी एकाउंट खुलवाने के लिए बैंक ले गए। यह भी आरोप लगाया कि बीते अगस्त माह में बैंककर्मी इनके घर गए और ऋण न जमा करने पर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन


............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें