फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना रोपे सूख रहे पौधे, जिम्मेदार उदासीन

Thu, 27 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम/सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सरकार की ओर से प्रदेश भर में चलाया जा रहा पाैधरोपण अभियान लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। बीते शनिवार को जिले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया था।
विज्ञापन

वन विभाग का दावा है कि इस दौरान करीब 51 लाख पौधे रोपित किए गए थे। जबकि हकीकत में रोपने के लिए भेजे गए अधिकांश पौधे या तो ब्लॉक में या प्रधानों के घर पर ही बिना रोपे सूख रहे हैं। इन्हें किसी भी ग्रामीण को रोपने के लिए नहीं दिया गया। दरियाबाद ब्लॉक क्षेत्र के इटौरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि हजारों पौधे रोपने के लिए आए हैं, मगर एक भी किसी को नहीं दिया गया है।
संयुक्त बीडीओ नंद कुमार पांडेय के अनुसार ब्लाॅक की प्रत्येक ग्राम पंचायत को करीब 1826 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके चलते 22 जुलाई को इटौरा गांव में भी पौधे भेजे गए थे। एडीओ संजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 29,498 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। 25273 पौधे लगाए जा चुके हैं। बाकी अभियान खत्म होने से पहले रोपित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें