फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली कर्मियों को समझा चोर, पथराव में एक घायल

Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेेत्र के मीरानगर गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पथराव कर दिया। इसकी चपेट में आकर एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया। बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से बचाया। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोठी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मीरानगर गांव में बीते बुधवार की रात करीब नौ बजे गोविंद यादव के घर पर चोरी की बिजली से सबमर्सिबल चलाने की सूचना बिजली विभाग को मिली थी। दोषी को पकड़ने के लिए अवर अभियंता अजय कुमार वर्मा कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच गए। टीम के सदस्यों ने अपना वाहन थोड़ी दूरी पर खड़ा करने के बाद मोबाइल फोन से चिह्नित के घर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान घर की महिलाएं चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगी।
आवाज सुन कर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घर के बाहर मौजूद बिजली कर्मियों को चोर समझकर पथराव करना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर संविदा कर्मी शरद कुमार चोटिल हो गया। टीम में शामिल लोगों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीणों ने इसे सच नहीं माना। इसके बाद बिजली विभाग के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि टीम को इतनी रात में बिना बताए गांव में चोरी छिपे नहीं आना चाहिए था। एसएचओ कोठी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें