फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। वहीं कोरोना महामारी हमें यह सीख दे गई है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। कुछ इसी सोच के साथ शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया।
विज्ञापन

स्कूल, थाना परिसर समेत कई स्थानों पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उन्हें बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं रामनगर के एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला और सीओ दिनेश दुबे ने तहसील परिसर में संयुक्त रूप से पौधे रोपित किए।
पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने न सिर्फ पौधरोपित किया बल्कि पोस्टर के माध्यम से लोगों को भी पोधरोपड़ का संदेश दिया। बालाजी बचपन स्कूल के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बच्चों में पौधों का वितरण किया और कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किये जाएं।
विज्ञापन

दिव्यांशी मिश्रा ने घर पर ही पौधरोपित किया और कहा कि पेड़ पौधे ही हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। अमित गुप्ता, अनन्या यादव, निरपेश श्रीवास्तव, अंश यादव, जान्हवी, अनिरुद्ध, अरव निगम, अमित आदि छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
सिरौलीगौसपुर के बरौलिया स्थित पारिजातधाम स्थल पर मध्य क्षेत्र मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने डीएफओ एनके सिंह के साथ पौधा रोपण किया। प्रधान जयप्रकाश और निसार मेहंदी ने भी इमली, पाकड़, नीम पीपल आदि के पौधे लगाए।
अंतरजनपदीय बस स्टेेशन परिसर में एआरएम आरएस वर्मा ने पोधरोपण के बाद कहा कि कोरोना महामारी हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सीख दे गई है। इस मौके पर केंद्र प्रभारी एके अवस्थी, आशीष यादव, शीलमणि ने भी पौधरोपित किया और उन्हें बचाने का संकल्प भी लिया।
बरेठी स्थिति महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में विवेक, दीपांशु, शिवेंद्र, विकास, आदि ने गोल्डमोहर के पौधे रोपित किये। राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली में एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश मिश्रा, डॉ. अंजली अस्थाना और डॉ. अरुणा सिंह ने पर्यावरण को स्वस्थ बनाने की बात कही। खंड शिक्षाधिकारी त्रिवेदीगंज संजय शुक्ल ने भी पौधे लगाए। बालाजी का बचपन स्कूल द्वारा पांच सौ पौधे वितरित किए गए। खुशहालपुर डिग्री कालेज में भी पौधरोपण हुआ।
पुलिस लाइन समेत कोठी, जहांगीराबाद समेत जिले के कई थाना परिसर में भी पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया। एसपी यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइन में पौधरोपित किया।
वहीं कोठी, जहांगीराबाद, फतेहपुर, घुंघटेर समेत कई थानाध्यक्षों ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ पीपल, आम, जामुन, इमली, नीम, पाकड़ आदि पुष्प व औषधीय पौधे रोपित किए। इसी प्रकार कई सीएचसी परिसर भी चिकित्सकों द्वारा पौधरोपण किया गया। सीएससी बड़ागांव में अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने एरोकेरिया का पौधा लगाया।
युवाओं के साथ-साथ संत भी पौधरोपण के प्रति उत्साहित दिखे। सपा फ्रंटल इकाई द्वारा भी ब्लॉक और निकाय स्तर पर 1100 पौधे लगाए गए जबकि आवास विकास लखपेड़ाबाग विकास भवन स्थित सार्वजनिक पार्क में भी 111 पौधे लगाए गए। मसौली के भगवानदास हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी रामलाल दास ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें