फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बीस दिन पूर्व संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मसौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 17 मई को थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा निवासी यासीन की पत्नी हिना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम हाता निवासी मृतका के पिता शहाबुद्दीन ने 4 जून को दहेज को लेकर हत्या किये जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। इस पर मसौली पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें