फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सौ स्थलों पर पांच जुलाई को रोपे जाएंगे 44 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पांच जुलाई को एक साथ 45 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ स्वयंसेवी संगठन, विद्यालय, किसान समेत हर वर्ग पौध रोपण करेगा। वन विभाग की 45 पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों के 80 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। पौधरोपण की बाकायदा जीओ टैगिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस बार शासन स्तर से लगातार तीन वर्षों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य पहले ही निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 45 लाख 79 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग समेत संबंधित विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुसार जिले भर में 22 सौ स्थलों का चिन्हीकरण किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच किसी एक स्थान से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ करने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग की 44 नर्सरियों में तैयार किए गए पौधों का वितरण एक दिन पहले से शुरू हो जाएगा। यह पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी पौधरोपण की जीओ टैगिंग कराने की तैयारी की जा रही है।
पांच जुलाई को जिले के अंदर 22 सौ स्थलों पर पौधरोपण किया जाएंगे। इस बार 149 प्रकार की प्रजातियों के करीब 80 लाख पौधों को वन विभाग की 44 नर्सरियों में तैयार किया गया है। इनमें फलदार पौधों के रुप में अमरूद, शरीफा, सहजन, पपीता, आम, जामुन व के अलावा छायादार पौधों में बरगद, शीशम, पाकड़, औषधीय पौधों में नीम, आंवला आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। एक-एक मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें