फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, घर भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ पीड़ित स्वस्थ भी हो रहे हैं। मंगलवार को 22 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिलेवासियों के साथ यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 330 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से करीब 279 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकेे हैं। मंगलवार को कोरोना के 22 और मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। स्वस्थ हुए लोगों में त्रिवेदीगंज का एक, सिद्धौर-दो, फतेहपुर-10 और बंकी के आठ हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 50 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें