फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहा गिट्टी मिक्सर प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर शुक्रवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर देवली गांव के पास स्थित गिट्टी मिक्सर प्लांट (अनमोल एशोसियेट कंपनी) को सील किया गया। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण विभाग से शिकायत के बाद हुई।
विज्ञापन

देवली के ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की थी कि फैक्टरी से उड़ती धूल व धुआं लोगों के जीवन पर असर डाल रहा है। स्थानीय लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम ने पिछले माह पहले फैक्टरी परिसर का दौरा किया था और आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की थी।
फैक्टरी संचालन के प्रभाव को देखा तो वह पर्यावरण के मानकों के विपरीत मिली थी। इसकी चिमनी भी काफी नीचे थी। जिससे निकलने वाले धुएं ने आसपास की खेती, बागवानी हरित बेल्ट पर प्रतिकूल प्रभाव होता मिला था। पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी थी। जिसके क्रम में शुक्रवार को एसडीएम ने प्लांट को सील करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें