फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, दिनभर पानी को तरसे शहरवासी

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

शहर के बेगमगंज मोहल्ले में गुरुद्वारा रोड पर नाला खोदाई के दौरान पाइप लाइन फट गई। इससे पानी का जबरदस्त संकट पैदा हो गया। सोमवार को सुबह के समय लोग पानी के लिए तरस गए। विभागीय लोग लाइन दुरुस्त कराने के प्रयास में जुटे रहे। देर शाम को पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।  

विज्ञापन



शहर स्थित बेगमगंज में गुरुद्वारा रोड पर पुलिया बनाए जाने के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला खोदाई के दौरान पाइप लाइन फट गई जिससे पानी भर गया। पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए जलापूर्ति बंद करनी पड़ी जिससे सुबह से ही लोग पानी के लिए भटकते रहे। सुबह के समय बच्चों के स्कूल जाने व लोगों को दस बजे आफिस जाने के कारण पानी की किल्लत रही। घरेलू काम काज निपटाने के लिए महिलाएं परेशान रहीं।

सुबह पहुंची नगर पालिका की टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। देर शाम लाइन को दुरुस्त कर दिया गया। नगरपालिका के कर्मचारियों का कहना है कि पाइप लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। नगरपालिका परिषद की ईओ संगीता कुमारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त करा दिया गया है। शाम को जलापूर्ति भी शुरू करा दी गई है। पुलियजा निर्माण का कार्य अभी चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें