फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में आयुष विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी में आयुष विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ
विज्ञापन



बाराबंकी। बाराबंकी में आयुष विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले इसके निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


मुख्यमंत्री ने शनिवार को कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। ‘अमर उजाला’ ने पूर्व में इस खबर को प्रमुुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन



कुर्सी थाना क्षेत्र में बाराबंकी देवा मार्ग स्थित प्राविधिक शिक्षा विभाग (एकेटीयू) की 32 एकड़ भूमि पर आयुष विभाग का विश्वविद्यालय बनेगा। इसके निर्माण को लेकर बजट का अलग से प्राविधान किया जाएगा।


फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर एक कार्यक्रम में हरी झंडी दे दी है। जल्द ही आयुष विभाग के सचिव जयंत नर्लिकर भूमि का निरीक्षण करने बाराबंकी आएंगे।


उधर, एकेटीयू ने आयुष विभाग को भूमि का हस्तांतरण करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। शेष कार्रवाई को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व पूरी करने की तैयारी की जा रही है।


जिलेेवासियों को ये सौगात मिलने की खबर ‘अमर उजाला’ ने 21 दिसंबर 2018 के अंक में ‘आयुष विश्वविद्यालय के लिए एकेटीयू देगा 32 एकड़ भूमि’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।


इस पर सीएम ने भी अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। इसके निर्माण से जहां जिले के बड़ी सौगात नसीब होगी। वहीं आसपास के जिलों के लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शिक्षा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने बताया कि आयुष विभाग के सचिव जयंत नर्लिकर से इस संबंध में दूरभाष पर वार्ता हुई है। वह जल्द ही यहां आकर भूमि का निरीक्षण करेंगे और अन्य जरूरी कार्रवाई का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें