फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मजदूरों से भरा पिकअप हाईवे पर पलटा, 10 घायल, तीन गंभीर

Tue, 16 Jun 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वाहन रविवार को हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रसौली निवासी संदीप (30), जैदपुर इलाके के रामू (32), चंदवारा सफदरगंज निवासी आनंद कुमार (40), रामसनेहीघाट के चपुरवा निवासी रमेश (50), जोगीपुर गांव निवासी मुकेश (35), सफदरगंज निवासी मनोज (30), सफदरगंज के चौखंडी निवासी बुजुर्ग इंदराज समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रामू, रमेश और मनोज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
माल वाहन पर सफर करने पर रोक के बाद लोग मान नहीं रहे हैं। उधर, देवा-चिनहट मार्ग पर किसान पथ पर माती के निकट पुल के नीचे मालवाहन व कार की टक्कर में कार सवार माती के कदीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें