मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने खास पहल की है। इसके तहत वोट करने वालों को जिले के नामचीन रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानों पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस संबंध में दुकानदारों ने सहमति जता दी है। यह छूट 19 से 21 फरवरी तक मिलेगी।
विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब की पहल पर जनपद के प्रमुख रेस्टोरेंट व मिठाई दुकानदारों ने खरीद या उपभोग पर दस फीसदी की छूट देने के ऐलान किया है।
डिप्टी वाणिज्य कर अधिकारी रूही सक्सेना ने बताया कि शहर के देसियान रेस्टोरेंट, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट, टेस्टीबाइट रेस्टोरेंट, उपवन रेस्टोरेंट व सरस्वती स्वीट्स की ओर से वोट डालने वालों को 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।