मतदान कार्मिकों की तरह ही शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड विभाग के एक हजार से अधिक जवानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पोस्टल बैलेट से वोट डाला। जवानों को वोट करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई।
जीआईसी के ऑडिटोरियम में लगाए गए विधानसभावार स्टालों पर संबंधित रिटर्निंग अफसर की मौजूदगी में होमगार्ड जवानों ने वोट डाला। इस दौरान अस्थाई बूथ व पूछताछ काउंटर पर होमगार्डों की भारी भीड़ नजर आई।
सभी होमगार्डों ने अपने कंपनी कमांडर की मदद से पोस्टल बैलेट प्राप्त कर मतदान किया। शुक्रवार को वोटिंग करने वाले 1250 होमगार्डों में से 1219 जवान शनिवार को पोलिंग पार्टियों के साथ मतदेय स्थलों पर पहुंच कर अपनी पोजिशन संभालेंगे। बाकी जवान प्रशासनिक ड्यूटी में पूर्व से ही तैनात हैं।