फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और सर्दी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोहरे का सितम जारी है, वहीं दिन में चलने वाली सर्द हवा से बढ़ी गलन से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार पर विपरीत असर डाला है, वहीं ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। हालांकि दोपहर बाद धूप भले ही निकल रही हो लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरे के साथ ही सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। इसका विपरीत असर अब आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है कि लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम के आदेेश के बाद भी शहर में पर्याप्त अलाव न जलवाए जाने से दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालक को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। कड़ाके की इस ठंड में इनकी रातें रैन बसेरों, बस स्टेशन या फिर रेलवे स्टेशन पर गुजर रही हैं।
रविवार सुबह जहां घना कोहरा रहा, वहीं दिन में चली सर्द हवा की वजह से गलन बढ़ने से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। शाम होते ही फिर कोहरा गिरने और ठंड बढ़ जाने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग का कहना है तापमान में सुुधार हुआ है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 18.5 डिगी रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है लेकिन पछुआ हवा चलने की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं कोहरा गिरने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें