फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

Sun, 24 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा छूटने के बाद हाईवे स्थित पटेल तिराहा पर लगे जाम से घंटों जूझे राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में रविवार को लोगों को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा। कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) की आयोजित परीक्षा को लेकर शहर में ज्यादा ट्रैफिक होने के चलते हाईवे से लेकर शहर में अंदर के सभी मार्गों पर वाहनों की कतार लगी रही। इसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतोें का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी दिखाई दिए।
विज्ञापन


हाईवे से लेकर शहर के सभी मुख्य मार्ग रविवार की सुबह से ही जाम की चपेट में रहे। शहर में 19 केंद्रों पर कनिष्ठ सहायक पद की परीक्षा होने के चलते शहर में भीड़ भाड़ भी ज्यादा रही। शहर में नाका सतरिख से लेकर धनोखर, देवा मार्ग, से लेकर कलक्ट्रेट तक, नेबलेट मार्ग, छाया से पीरबटावन मार्ग आदि मार्गो पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही।

सबसे ज्यादा समस्या मुख्य हाईवे पर रही जहां लगभग एक किलोमीटर तक लंबी वाहनों की कतारें लगी रही। इसके चलते यहां से आने जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान रहे। यातायात पुलिस कर्मी जाम हटवाने के लिए दिन भर जूझते नजर आए लेकिन उसके बावजूद जाम की किल्लत से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


हाल यह रहा कि जिला अस्पताल से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों की भीड़ लग गई और यहां भी जाम लगा रहा। जाम की समस्या के चलते जिला अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर में मुख्य हाईवे चौड़ा होना है। इसके लिए करीब एक साल पहले पैसा भी मिल चुका है। लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे का अभी तक चौड़ीकरण न करवाने से जाम की दिक्कत से निजात नहीं मिल पा रही है। हाईवे पर डिवाइडर बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी की जाम से मुक्ति मिलेगी लेकिन उसके बावजूद जाम की समस्या और बढ़ने लगी है।

शहर के कई केंद्रों पर परीक्षा होने के चलते ट्रैफिक ज्यादा हो गया था। सभी मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं और मार्ग पर जाम न लगने पाए इसका पूरा प्रयास किया जाता है। - राजनाथ यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें