फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 13 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा आज

Sun, 12 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस की परीक्षा रविवार को होगी। इसमें 5,280 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। शनिवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के साथ परीक्षा केंद्रों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल व फर्नीचर की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि देवा मेला को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ एवं नियंत्रित रखी जाए। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो।

एसपी ने सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षकों को निर्धारित समय से दो घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है। बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2:30 से सायं 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शहर, राजकीय इंटर कॉलेज जाटा बरौली, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज सत्यप्रेमी नगर, फतेहचंद जगदीशराय इंटर कॉलेज सफदरगंज, जमीलुर्रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज कंपनी बाग, राजकीय पालीटेक्नीक जहांगीराबाद, जीआईसी निंदूरा, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, रामनगर पीजी कॉलेज रामनगर, जवाहर लाल नेहरू परास्नातक महाविद्यालय शहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें