फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा 12 को, 33 केंद्रों पर 15162 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोक सेवा आयोग की सम्मिलत राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को होगी। जिले में 33 परीक्षा केंद्रों पर 15162 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरु कर दी है। हर परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को आधा घंटा पहले केंद्र में दाखिल होना होगा।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की सम्मिलत राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा कराने के लिए 33 उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो सके। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में होगी।
हालांकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शंभुशरण को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर दो पुुरुष व दो महिला पुलिसकर्मी तलाशी लेंगे। परीक्षा कराने के लिए 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे एक परीक्षा केंद्र होगा। परीक्षा शुरु होने से 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल से लेकर सादा कागज तक ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र उप्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल व छाया प्रति के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।
परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थी को आधा घंटा पहले केंद्र में दाखिल होना होगा।
विज्ञापन

-शंभु शरण, नोडल अधिकारी/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें