फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करतेयात्री। 
विज्ञापन
बाराबंकी। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की हलचल शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन दोनों पर यात्रियों की भारी आवाजाही दिखी। हालांकि, ट्रेनों की देरी और बसों के इंतजार ने उनकी परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस करीब पांच घंटे बीस मिनट की देरी से स्टेशन पर आई। वहीं, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 44 मिनट और बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट लेट रही। ट्रेनों के इंतजार में कई यात्री प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए। उधर, रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह यात्रियों की संख्या कम थी और बसें उपलब्ध थीं। दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर प्रतीक्षालय में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। फतेहपुर जाने के लिए भी यात्री बस की प्रतीक्षा में थे। पूछताछ काउंटर पर बताया गया कि अगली बस करीब आधे घंटे बाद जाएगी।
बाक्स-
यात्रियों की परेशानी
ट्रेनों की अत्यधिक लेटलतीफी से यात्रियों को काफी कष्ट उठाना पड़ा। बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे संजीत कुमार ने बताया कि उन्हें काफी देर से प्लेटफॉर्म पर ही समय बिताना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रा करना बेहद कष्टदायक हो जाता है।
विज्ञापन

ट्रेनों का समय पर न चलना
मधुबनी (बिहार) के विजय आनंद ने बताया कि ट्रेनों का समय पर न चलना यात्रियों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बन रहा है। इस लेटलतीफी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे उनकी यात्रा और भी थकाऊ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें