फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यात्रीगण फिर कर लो तैयारी, निरस्त हुई सभी ट्रेनें बहाल

Thu, 22 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गोंडा बुढ़वल बाराबंकी रेल खंड पर भारी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण की खबर से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। रेलवे प्रशासन ने दो दिन पहले जारी उस घोषणा को फिलहाल स्थगित कर दिया है, जिसके चलते 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया जाना था।
विज्ञापन

दरअसल, गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। इसके चलते अब इस खंड पर ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग से सामान्य रूप से किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कार्य स्थगित होने के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन संबंधी सभी आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे।

गौरतलब है कि दो दिन पहले तीन दर्जन से अधिक ट्रेनिंग निरस्त होने और इतनी के ही मार्ग परिवर्तन से यात्रियों में खलबली मच गई थी यह परिवर्तन 20 मार्च तक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें