फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा मनरेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। मंगौवा जलालपुर गांव में मनरेगा उद्यान पार्क ग्रामीणों के लिए पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित हो रहा है। देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमा, क्षीर सागर, पानी का फौव्वारा, प्रत्येक आयु वर्ग के लिए दर्शनीय है। बगल में ओपेन जिम व तालाब में नौका विहार के साथ बची भूमि पर बाजार विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

अमेठी जिले की सीमा पर ग्राम पंचायत मंगौवा जलालपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 25 किमी. दूरी पर मौजूद है। विकास में अति पिछड़ी पंचायत अब जिले की अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बन रही है। मनरेगा उद्यान योजना से करीब 30 लाख रुपये खर्च कर विकसित किया गया पार्क आसपास के गांवों के लिए किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है।
उद्यान के लिए ग्राम समाज की भूमि पर पक्की बाउंड्री व अंदर चारों ओर सीसी मार्ग, समतलीकरण कर उगाई घास और लोगों के बैठने के लिए सुंदर बेंच व कुर्सी का निर्माण है। कैलाश पर्वत पर भोले शंकर की जटाओं से बहती गंगा, क्षीर सागर में शेष नाग पर लेटे भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कमल पर विराजमान ब्रम्हा जी रचना कर रहे हैं। राधा के साथ श्रीकृष्ण बंसी बजा रहे हैं। पानी के फौव्वारा के बीच युवती कलश से जल की धारा गिरा रही है।
विज्ञापन

वृक्ष पर बैठा मोर, हंस, शंख आदि उद्यान की शोभा बढ़ाते हैं। क्यारियों में फूल के पौधे, फलदार पौधे तथा लाइन से रखे गमलों में कई प्रजातियों के पौधे बच्चों को पर्यावरण के करीब पहुंचाते हैं। बाउंड्री के बाहर अशोक के पौधे रोपित किए गए है। लाइटिंग व्यवस्था रात्रि में उद्यान पार्क को दर्शनीय बनाती हैं।
सरकारी योजना से निर्मित उद्यान के शिल्पी प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान के एक ओर सरकारी भूमि पर ओपेन जिम विकसित करने को लेकर स्वीकृति मिल गई है। पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण, घाट तथा बीच में दो टापू का निर्माण कर महाराणा प्रताप व रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थापित होगी। पार्क व तालाब के बीच में बाजार विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें