फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव व त्यौहार नजदीक, सतकर्ता से काम करे पुलिस- आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अगामी पंचायत चुनाव व त्यौहारों को देखते हुए पुलिस कर्मी काफी सतर्कता से काम करे। यदि कहीं कोई विवाद की बात सामने आए तो पहले ही वहां पहुंचकर मौके का जायजा लेने के साथ प्रत्येक पक्ष से वार्ता कर ले ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। ये बातें रविवार को पुलिस कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक के दौरान आईजी अयोध्या रेंज डॉ. संजीव गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

शहर स्थित पुलिस कार्यालय में आईजी ने एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आरएस गौतम, मनोज पांडेय, सीओ सिटी सीमा यादव समेत समस्त सीओ के साथ बैठक की। आईजी ने कहा कि पुलिस कर्मी सतर्क रहें और अच्छे से पुलिसिंग कर अपराध व अपराधियों पर नजर रखें। अगामी त्योहारों व पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आईजी ने अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी आरएस गौतम व मनोज पांडेय ने जिले के समस्त थानों के पेशकारों के साथ बैठक की। एएसपी ने पेशकारों को निर्देश देते हुए कहा कि वे बेहतर तरीके से काम करें जिससे मुकदमों की तेज पैरवी होने के साथ दोषियों को सजा मिल सके। कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें