फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा रुकवाकर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में देवा तिराहे के पास वन विभाग की कीमती भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कोतवाली में केस दर्ज कराने के साथ काम रुकवा दिया गया है। इससे पहले ही वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर चुके हैं और अब बची जमीन पर भी उनकी पैनी नजर गड़ी हुई है। हालांकि अब सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर में देवा मार्ग स्थित जमुरिया नाला के समीप वन विभाग की काफी जमीन पड़ी हुई है। इस सरकारी भूमि पर आसपास रहने वाले कई भूमाफिया अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि वन विभाग की करोड़ों की भूमि पहले ही कब्जाई जा चुकी है और अब जो बची भूमि है उस पर भी बाउंड्रीवाल बनवाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते दिनों वन विभाग के बीट रेंज इंचार्ज अनवर अली ने शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वन विभाग की भूमि पर रात के समय अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनवाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों अधिवक्ता जसमीत सिंह, मनजीत सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मोहल्ला लाजपतनगर के खिलाफ शहर कोतवाली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार की रात एक बार फिर से ये तीनों लोग वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के लिए बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने इस बारे में एसडीएम सदर अभय पांडेय को सूचना दी जिस पर एसडीएम ने इस बारे में कोतवाल पंकज सिंह को सूचित कर काम रुकवाने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग की तरफ से एक और प्रार्थना पत्र देकर बताया गया है कि इस मामले से संबंधित केस न्यायालय में लंबित है। उसके बावजूद ये तीनों भाई अवैध तरीके से वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के मामले में दस जनवरी को केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी इस पर अवैध ढंग से निर्माण करा रहे थे। इस बारे में सिविल लाइन चौकी प्रभारी को जानकारी होने के बाद भी उनके स्तर से काम नहीं रुकवाया गया। शनिवार रात जब मामला उच्चाधिकारियों के पास गया तो कोतवाल सक्रिय हुए और खुद मौके पर जाकर काम रुकवाया। ऐसे में चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच होना तय मानी जा रही है।
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शहर में वन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा करने के प्रयास मामले में लाजपतनगर मोहल्ले के रहने वाले तीन सगे भाइयों जसमीत सिंह, मनजीत सिंह व रवींद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर जाकर काम रुकवाया दिया गया है। यदि इसके बाद भी किसी ने कब्जे का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें