फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशी के बजाए हारे प्रत्याशी को जारी कर दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर 11 वोटों से जीत हासिल करने वाले व्यक्ति को जीत का प्रमाण पत्र न देकर उप विजेता के नाम प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सालाभारी में पंचायत चुनाव में हुए मतदान के बाद गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज पूरे रुद्र उस्मानपुर कोठी में मतगणना हुई। इसके बाद सालाभारी ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या दो से ग्राम पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी विक्रम को 11 वोट से विजयी घोषित किया गया था। विक्रम ने जब जीत के प्रमाण पत्र की मांग की तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसे ब्लॉक मुख्यालय से एक सप्ताह बाद प्रमाण पत्र ले जाने की बात बताई।
विक्रम कई बार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए चक्कर काटता रहा। लेकिन कभी आरओ मौजूद नहीं तो कभी एआरओ मौजूद नहीं की बात कहकर वापस कर दिया जाता रहा। मंगलवार को जब विक्रम ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों से अपनी जीत के प्रमाण पत्र की मांग की तो उसे बताया गया कि वार्ड संख्या दो में ममता देवी के नाम प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वह बताता रहा कि 11 वोट से उसने जीत हासिल की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यदि किसी एआरओ ने जीते हुए प्रत्याशी के बजाए हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र बना कर दिया है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार द्विवेदी, निर्वाचन अधिकारी, सिद्घौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें