फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में दें संवेदन और अतिसंवेदनशील की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर हर हाल में तहसीलवार संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराएं। ताकि उस पर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में मतदान के दिन प्रयोग होने वाले मतपेटियों और बक्से आदि की तैयारियों के संबंध में बताया कि इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। जिसे इस हफ्ते पूरा कर लिया जाएगा। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि पोलिंग पार्टियों और पुलिस कर्मियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए रूट चार्ट का भी काम पूरा कर लें। इसमें पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल से भेजवाने में दिक्कतें न होने पाएं।
डीएम ने कहा कि बूथ बनाए गए जिन स्कूलों में सुविधाओं की कमी है उसे भी जल्द पूरा करें। इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ एकता सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, एसडीएम अभय पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, संदीप रावत समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें