फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 52 जोन और 183 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में एक साथ पंद्रह ब्लॉकों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का अंतिम रुप देेने के लिए निर्वाचन कार्यालय व अन्य विभाग माथापच्ची तेज कर दी है। चुनाव कर्मियों के लिए करीब एक हजार वाहन की आवश्यकता होगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग आफिसर और प्रभारी अधिकारी कितने होंगे यह तय हो गया है। जल्द ही इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती हो जाएगी। पूरी तैयारी की समीक्षा के लिए नौ मार्च को डीएम बैठक करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों में 15 ब्लॉकों के चुनाव को 52 जोन और 183 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक रिटर्निंग ऑफिसर और 18 प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने बाकायदा इनका मैप तैयार कर लिया है। जल्द ही इन पदों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों और अन्य चुनावी कार्य के लिए करीब एक हजार से अधिक वाहनों की आवश्यकता जताई गई है। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। इनमें 268 हल्के तो 782 भारी वाहन शामिल हैं।
इस माह आचार संहिता लगते ही वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। इन सभी तैयारियों की अंतिम रुप से समीक्षा करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह नौ मार्च को चुनाव से संबंधित सभी अधिकारियों की बैठक करेंगे।
विज्ञापन

ट्रक और बस में पोलिंग पार्टियों की संख्या निर्धारित
1441 मतदान केंद्रों के 3884 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए ट्रक और बस में इनकी संख्या निर्धारित कर दी गई है। ट्रक में चार, तो 25 सीट वाली बसों में दो, 25 से 35 सीट वाली बसों में चार और 45 से अधिक सीट वाली बसों में पांच पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों के साथ चार से पांच की संख्या में पुलिस कर्मी शामिल होंगे।
रुट चार्ट के आधार पर भारी वाहनों से पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए इनकी संख्या निर्धारित की गई है। जल्द ही वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में दिशा निर्देश डीएम द्वारा जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें