फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में आई शिकायतों का निस्तारण, आज जारी होगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में परिसीमन को लेकर आईं आपत्तियों को खारिज करते हुए निस्तारण कर दिया गया। शुक्रवार को इसकी अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बेलहरा नगर पंचायत का गठन होने के बाद इसमें फतेहपुर विकासखंड के तीन गांव और रामसनेहीघाट नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर बनीकोडर ब्लॉक के पांच गांव काटकर शामिल हुए थे। इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर फतेहपुर और बनीकोडर ब्लॉक में परिसीमन कराया गया और लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं।
अधिकांश आपत्तियों में राजस्व गांव से अधिक दूरी होने की बात कही गई थी लेकिन गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा डीआरडी में हुई बैठक में इन आपत्तियों को खारिज कर उनका निस्तारण कर दिया गया। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा परिसीमन की अंतिम सूची का प्रकाशन दोनों ब्लॉकों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

अब आरक्षण की प्रक्रिया में आएगी तेजी
परिसीमन की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया में और तेजी आएगी। फिलहाल पंचायती राज के कार्यालय में पिछले पांच बार के आरक्षण की फीडिंग जोरों पर चल रही है। ग्राम पंचायत वार आरक्षण जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ जाएंगी।
फतेहपुर और बनीकोडर ब्लॉकों में परिसीमन को लेकर 12 आपत्तियां आईं थीं। जिनका निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में कर दिया गया है। शुक्रवार को इसकी सूची जारी होगी।
विज्ञापन

-रणविजय सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें