फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर चार सौ लोगों को कल लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
बाराबंकी। सीएमओ कार्यालय पर कोरोना वैक्शीन को लेकर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को जानका? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन पहले दिन 16 जनवरी को सिर्फ चार सौ स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 24 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मियों को बृहस्पतिवार को टीकाकरण किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन

इसलिए पूरी सावधानी बरती जाए। इसके साथ ही लाभार्थी का पूरा विवरण तत्काल पोर्टल पर अपलोड किया जाए। सीएमओ कार्यालय के स्पेशल कक्ष में कोरोना वैक्सीन रखी गयी है। यहां पर पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ पहरा दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी इस पर नजर रखी जा रही है।
16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोरोना टीकाकरण को लेकर विभाग कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। टीकाकरण के लिए बनाए गए चार केंद्रों पर जिन 24 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें एक बार टीकाकरण करने का प्रशिक्षण सीएमओ कार्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण में कर्मियों को टीकाकरण की उन सभी बारीकियों के बारे में बताया गया जिससे टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न पैदा हो। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मियों को बताया गया कि ड्राई रन के दौरान टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को आप सभी समझ चुके हैं। इसके बाद भी एक बार फिर आप लोगों को प्रक्रिया के विषय में बताया जा रहा है। इसलिए हर स्तर पर सावधानी बरतनी है और टीकाकरण करने के बाद व्यक्ति पर आधा घंटे तक पूरी नजर रखी जाएगी। इस दौरान यदि उसे किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो ऑब्जर्वेशन कक्ष में मौजूद टीम उसका उपचार करने के साथ ही सूचना उच्चाधिकारियों को देगी।
चार स्थानों पर लगेगा टीका
शासन और डीएम से मिले निर्देशों के बाद इसमें कुछ बदलाव किया गया है। पहले 24 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाना था, लेकिन अब जिला पुरुष अस्पताल, हिंद अस्पताल, मेयो अस्पताल और सतरिख सीएचसी पर 16 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसका प्रशिक्षण टीकाकरण करने वाले कर्मियों को दिया गया है। इन सभी केंद्रों पर शुक्रवार को पुलिस की निगरानी में कोरोना की वैक्सीन भेजी जाएगी। इस दौरान जिसको कोरोना का टीका लगाया जाएगा उसका पूरा विवरण तत्काल पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश सभी कर्मियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें