जम्मू कश्मीर के उरी सैन्य मुख्यालय पर रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजली दी और विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन जताया।
सोमवार को शहर में अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहिताशव दीक्षित के नेतृत्व में शहर स्थित छाया चौराहा पर शहीद जवानों के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजली दी। साथ ही एक सुर में पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रंजीत कुमार के नेतृत्व में शहर स्थित धनोखर चौराहा पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन जताया। व्यापारी चरनजीत सिंह व रविनन खचांजी ने कहा कि पाकिस्तान यहां आतंकियों को पनाह देकर भारत के प्रति झगड़ा कराकर आतंकी हमले कराता है। महामंत्री शौर्य सिंह यादव ने कहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है।
समाजसेवी नवीन सिंह राठौर ने कहा कि पड़ोसी देश अपने वहां आतंकियों को पनाह दे रहा है। सभी ने एक सुर में मांग करते हुए कहा अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस मौके पर राजू पटेल, मोनू सिंह, रविकांत शुक्ला, सरदार गुरचरन सिंह, संतोष गुप्ता, मदन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे।