फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज से 79 सरकारी केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

Mon, 02 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आज से जिले के 79 केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। विभाग ने खरीद की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करें और उन्हें सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। धान बिक्री के लिए अब तक 3900 से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। विभाग का दावा है कि पहले दिन से ही सभी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शासन ने धान खरीद का लक्ष्य 2.10 लाख एमटी निर्धारित किया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए 79 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों की संख्या अभी और बढ़ेगी इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें