फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मिट्टी के दीयों व खिलौनों से गढ़ा आत्मनिर्भरता का संसार

Mon, 02 Nov 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रेखा प्रजापति मिट्टी के दिए और खिलौने बनाते हुए
विज्ञापन
हरख। हरख के अमरहिया बलछत गांव की रेखा प्रजापति हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। उन्होंने अपने पुश्तैनी हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

अंजली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा पिछले आठ वर्षों से मिट्टी के दीये और खिलौने बनाने का काम कर रही हैं। आठवीं तक पढ़ाई करने वाली रेखा पहले घर की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की चाह ने उन्हें अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उन्होंने मिट्टी के उत्पाद बनाने और उनकी बिक्री को अपनी आजीविका का साधन बना लिया।
रेखा के अनुसार, इस काम से उन्हें सालाना करीब 50 हजार रुपये की आमदनी होती है। उनके पति रामदेव प्रजापति खेती-किसानी करते हैं और पत्नी के इस काम में पूरा सहयोग देते हैं। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन


त्योहारों और मेलों में विशेष उत्पाद
रेखा त्योहारों और मेलों के अवसर पर विशेष रूप से मिट्टी के उत्पाद तैयार करती हैं। नागदेवता मेले के लिए वह मालिया बनाती हैं, जबकि दीपावली पर मिट्टी के दीये और खिलौने तैयार करने में जुट जाती हैं। अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वह ब्लॉक परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर विक्रय केंद्र भी लगाती हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलता है।

प्रेरणा का स्रोत
रेखा ने अपने पारंपरिक हुनर को रोजगार से जोड़कर यह साबित किया है कि यदि मेहनत करने का जज्बा और कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो घर की चौखट से निकलकर भी आत्मनिर्भरता की राह बनाई जा सकती है। आज वह दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें