फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शुरू, ओटी में लगी लाइट

Thu, 13 Apr 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा के सामने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मॉकड्रिल के दौरान बंद मिले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और बिना इंस्टॉल किए वेेंटिलेटर को ठीक करने की कवायद हो गई है। तकनीकी सहायक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू कर दिए पर वेंटिलेटर इंस्टॉल करने के लिए कंपनी के इंजीनियर को बुलाने की बात कही। ऑर्थोपैडिक ओटी में लाइट लग गई। वहीं मरीजों को भर्ती कर सिजेरियन व अन्य ऑपरेशन शुरू करने के लिए शासन को पत्र भेजकर सर्जन की नियुक्ति की मांग की गई। प्रमुख सचिव द्वारा 10 दिन की समय सीमा में सुधार की कवायद भी कागजों पर देखी गई। पर आज कोई मरीज भर्ती नहीं हुुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोरोना को लेकर की गई तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित मॉकड्रिल में प्रमुख सचिव को कई कमियां मिली थीं। उन्होंने सुधार के लिए 10 दिन का मौका दिया था। बुधवार को एक तकनीकी सहायक यहां पहुंचा और उसने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू किया और बिना इंस्टॉल कर रखे गए वेंटिलेटर को कंपनी के इंजीनियर से इंस्टॉल किए जाने की बात कही।
सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि आर्थोपैडिक ओटी में लाइट लग गई है। दो-तीन दिन में टेबल लग जाएगी और हड्डी से जुड़े ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। प्रमुख सचिव के सभी निर्देशों पर काम किया जा रहा है। मरीज आने पर सिजेरियन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को खाना उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत होगी। इसके लिए संस्था से संपर्क किया गया है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देशों के क्रम में सर्जन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहां सिजेरियन शुरू कराने के लिए एक टीम जिले की तरफ से भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें