फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चौकाघाट में बनेगा एक किमी लंबा ओवरब्रिज, लखनऊ से नेपाल का मार्ग होगा सुगम; 76 करोड़ मंजूर

Sat, 01 Mar 2025 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

राजधानी लखनऊ से नेपाल को जोड़ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर 76 करोड़ से विकास को गति मिलेगी। यहां चौकाघाट में एक किमी लंबा ओवरब्रिज बनेगा। 30,000 वाहन रोज पुल से गुजरते हैं। अभी 110 बार क्रासिंग बंद होती है। 
विज्ञापन
चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बाराबंकी के विकास में एक और पंख लगने जा रहा है। राजधानी को नेपाल से जोड़ने वाले बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर रामनगर क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग पर एक किमी लंबा दो लेन का ओवरब्रिज बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को मंजूरी देते हुए 21.34 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से नेपाल जाने वाले हाईवे पर बाराबंकी बहराइच के बीच में रामनगर क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे स्टेशन पड़ता है। इसी के पास से होकर गुजरे हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग है। यह रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे में 110 से अधिक बार बंद होती है। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से जाम लगता है। व्यापारियों को काफी नुकसान होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पिछले तीन दशक से यहां पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग चल रही थी। 

आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी

इसका प्रस्ताव बनाकर जिले से शासन को गया था। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे मंजूरी दी और ओवर निर्माण की स्वीकृत लागत 73 करोड़ 13 लाख 78 हजार स्वीकृत कर दिए। निर्माण के लिए 21 करोड़ 34 लाख रुपया दे दिया गया है। यह कार्य राज्य सेतु निर्माण निगम कराएगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

फोन लेन हाईवे, कॉरिडोर, पुल...बदल रही महादेवा की सूरत

इस क्षेत्र में स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सरकार यहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर एक भव्य गलियारा विकसित कर रहा है। जिसके लिए 170 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। वहीं, बाराबंकी से बहराइच हाईवे को फोर लेन बनाने की कवायद भी शुरू है तो सरयू नदी पर संजय सेतु के बगल 300 करोड़ से दूसरा पुल भी प्रस्तावित है। कुल मिलाकर महादेवा क्षेत्र की सूरत बदलने वाली है।
विज्ञापन

जनता में उत्साह, दशकों पुरानी मांग पूरी

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस पुल की मांग पिछले 30-40 वर्षों से चली आ रही थी। अब जब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है, तो स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय जनता जल्द ही मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामना पत्र सौंपेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें