फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हड्डी और स्त्री रोग विशेषज्ञ पद खाली, भटक रहे मरीज

Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। अयोध्या की सीमा पर स्थित रामसनेहीघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। इसके कारण गर्भवती महिलाओं और हादसों में हड्डी टूटने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरीवश निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उनका आर्थिक शोषण होता है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गुप्ता के तीन माह पहले स्थानांतरण के बाद से कोई महिला चिकित्सक तैनात नहीं हुई है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज आर्या का स्थानांतरण एक वर्ष पहले हुआ था, और तब से यह पद खाली है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने दोनों चिकित्सकों की तैनाती के लिए सीएमओ से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें