फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पराली जालने की घटनाओं को रोकने लिए एक सरकारी कर्मचारी को प्रत्येक राजस्व ग्राम का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल भी अपने क्षेत्रों में सजगता दिखाएंगे। पराली जलाने वाले किसान से जुर्माना वसूलने के साथ मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन

जिले में जहां फतेहपुर तहसील क्षेत्र में तीन किसानों से जुर्माना वसूला गया वहीं दूसरे दिन ही घुंघटेर क्षेत्र में भी एक किसान ने अपने खेत में पराली जला दी। पूरे जिले में कमोवेश यही हाल है। इसके लिए हर राजस्व ग्राम में एक सरकारी कर्मचारी को नोडल अधिकारी नामित कर उसे फसल अवशेष जलने न देने को हर वह कदम उठाने का दायित्व दिया सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सभी राजस्व ग्राम के नामित नोडल अधिकारियों की सूची कृषि निदेशक को उपलब्ध कराएं ताकि पराली जलाने पर संबंधित का उत्तरदायित्व तय कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं पराली जलाने वाले किसान पर जुर्माने के साथ एफआईआर भी दर्ज हो। सभी थाना प्रभारियों को भी पराली न जले इसको लेकर प्रभावी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें