फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या में कथित प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में गत दिनों युवती की हत्या उसके कथित प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सतरिख क्षेत्र के एक में 15 अक्टूबर को पुआल में छिपाया गया एक युवती का शव मिला था।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने मृतका की पहचान अपनी 18 वर्षीया पुत्री के रूप में की। बताया कि युवती 13 अक्तूबर की रात से लापता थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच पता चला कि नीरज वर्मा से उसका मेल मिलाप था। रविवार रात पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी ने बताया कि उसने युवती को रात में बुलाकर दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि नीरज ने युवती से विवाह करने की बात कही थी। इस बीच युवती का विवाह दूसरी जगह तय हो गया। इससे नाराज होकर नीरज ने उसकी हत्या कर शव धान के पुआल में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें