फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के भेजा। वहीं त्योहार की तैयारियों के बीच हादसे की सूचना पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। यह हादसा बुधवार शाम रामनगर थाना क्षेत्र में महादेवा मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पिपरी महार गांव निवासी प्रदीप वर्मा (18) बुधवार को रामनगर बाजार आया था। जहां से शाम को बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रजनापुर गांव के पास सामने से आ रही एसयूूवी ने बाइक सवार का टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन युवक को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया। वहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें