फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे ने ली मासूम की जान, 6 की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। खसरे की चपेट में आकर एक मासूम की जान चली गई जबकि इस रोग की चपेट आकर छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। इसके चलते गांव के ज्यादातर लोग झाड़फूंक के सहारे हैं।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी अधीक्षक को मामले की जानकारी तक नहीं है। जबकि डिप्टी सीएम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं परंतु उनके मातहत अपने कर्तव्यों के प्रति कितना गंभीर हैं इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्षेत्र के निरंजनदास का पुरवा मजरे अंसारी में पिछले कई दिन से खसरा फैला हुआ है लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी गांव तक नहीं पहुंचा। इसके चलते खसरा रोग से पीड़ित प्रियांशु (8 माह) पुत्र सुंदरलाल की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि वह हालत बिगड़ने पर निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि रास्ते में प्रियांशु की मौत हो गई। इसके अलावा गांव में फूलचंद्र, रामू, श्रीदेवी, राजेश, विकास, मधु समेत कई अन्य लोग खसरा रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा हैदरगढ़ के मोहल्ला कोठी में सोमिया और राजेंद्र सहित अन्य कई परिवार खसरा रोग से पीड़ित हैं। निरंजनदास पुरवा में भी खसरा से कई लोग पीड़ित हैं। इन लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची तो हम लोग निजी चिकित्सकों से उपचार कराने के साथ ही झाड़फूंक का भी सहारा ले रहे हैं।
बताते चलें कि संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए शासन द्वारा पहले से तैयारी करने के सख्त निर्देशों के बावजूद सीएचसी अधीक्षक को इसकी जानकारी तक नहीं है। सीएचसी अधीक्षक मुकुंद पटेल ने बताया कि सूचना मिली है, गांव में टीम भेजी जा रही है।
हैदरगढ़ क्षेत्र के निरंजनदास का पुरवा मजरे अंसारी गांव में खसरे से मासूम की मौत की जानकारी मिली है। सीएचसी हैदरगढ़ के अधीक्षक को चिकित्सकों की टीम के साथ गांव जाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें