फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन बाद फिर मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में करीब 25 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति को आननफानन होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। ऑक्सीजन प्लांटों को चालू स्थिति में रखने के जहां निर्देश जारी किए गए हैं वहीं सीएचसी अधीक्षकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में करीब 25 दिन बाद कोरोना का एक संक्रमित पाया गया है। जाटा बरौली क्षेत्र में संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों की टीम को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले में 1503 लोगों की कोविड की जांच की गई। इनमें से महज एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं लखनऊ के अलावा अन्य जिलों में मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित पाया गया है। उस पर नजर रखने के आदेश चिकित्सकों की टीम को दिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के छह अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांटों को पूरी तरह से चालू हालात में रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के आदेश सभी सीएचसी अधीक्षकों को दे दिए गए हैं।
इसके साथ ही मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर और दवाओं आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सभी अस्पतालों में सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें