फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुकदमे देख कमिश्नर ने लगाई फटकार

Sat, 16 Jan 2016 12:01 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र ने शुक्रवार को तहसील और कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के राजस्व अभिलेखागार का जायजा लिया
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के दौरान उन्होंने पाया कि मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से नहीं किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जांच-पड़ताल के दौरान मत्स्य पालन अधिकारी के मौजूद नहीं मिलने पर उनसे जवाब तलब करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी वकील से पैरवी कराकर मामले निस्तारित कराये जाएं तथा खलिहान, चक और विद्यालयों की भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं।
विज्ञापन


इसके बाद वह नाजिर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डबल लॉक में रखे दो लाख 52 हजार रुपयों के संबंध में जानकारी चाही तो तहसीलदार प्रवीण कुमार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कमिश्नर ने संग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संग्रह कार्यालय के मृतक कर्मचारी सुरेश यादव व लक्ष्मीकांत की रिपोर्ट पांच महीने से न भेजे जाने पर नायब तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके संबंध में दो दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं आयी तो आप लोगों के खिला सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद वह कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अभिलेखों की जांच-पड़ताल की और जो भी कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने का आदेश दिया। इस मौके अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, एसडीएम देवी प्रसाद पाल, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, कोतवाल मोहन वर्मा, तहसीलदार प्रवीन कुमार व नायब तहसीलदार बृजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें