फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर आफरों की बहार

Sun, 15 Oct 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुपहिया व चार पहिया वाहन खरीदने को लेकर शोरूम पर कई दिनों से चहल पहल बनी है। लोग धनतेरस पर वाहन लेने के लिए अग्रिम बुकिंग कराने के लिए मारामारी मची है। बाजार में कई प्रकार की नए लुक्स में वाहन मौजूद हैं। शोरूम संचालकों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के आफर भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक माइलेज को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पसंद कर बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
दुपहिया वाहनों में सभी बीएस-4 की गाड़ियां शोरूमों पर मौजूद है। ग्राहक अपने मनपसंद कंपनियों के वाहन की धनतेरस पर खरीद के लिए बुकिंग कर रहे हैं। कस्टमर फीचर्स के साथ-साथ लो मेंटीनेंस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं साथ ही मनचाहे कलर को लेकर बुकिंग करा रहे हैं। रविवार को सभी दुपहिया व चार पहिया वाहन के शोरूमों पर भीड़ दिखी।

शहर स्थित हीरो शोरूम के मैनेजर अफसर जैदी ने बताया कि धनतेरस के लिए 80 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। एजेंसी से वाहनों की आपूर्ति कम होने के कारण सीमित बुकिंग की जा रही है। एक शोरूम के मैनेजर शकील अहमद कहते हैं कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। ग्राहकों को उपहार दिया जा रहा है। एक शोरूम मैनेजर सुनील राय ने बताया के धनतेरस पर सिर्फ 30 गाड़ियां दी जाएगी। शोरूम में आठ गाड़ियों की बुकिंग होने की बात मैनेजर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताई है।  
विज्ञापन


हीरो की मैस्को एज जेडेज व प्लेजर स्कूटर पर तीन हजार रुपये की छूट, फाइनेंस की गाड़ियों पर एक साल बीमा फ्री, वहीं सरकारी कर्मचारियों को खरीद पर 15 सौ रुपये की छूट सभी गाड़ियों पर है। हॉण्डा में हर वाहन की खरीद पर निश्चित उपहार, लकी ड्रॉ कर टीबी, वाटर कूलर, मिक्सी आदि। हुंडई में कर्मचारियों को 55 हजार व किसान को 50 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। मारुति सुजूकी अपने ग्राहकों को 35-40 हजार रुपये की छूट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें