फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब एक दिन में मिलेगा मेडिकल प्रमाण पत्र

Fri, 01 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब दूसरे दिन कार्यालय का चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। अब मेडिकल बोर्ड में आवेदन करने के एक घंटे बाद ही आवेदक को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। जरूरतमंदों को परेशानी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने प्रमाणपत्र जारी किए जाने की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया। इसका सीधा फायदा प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदक करने के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी करने में ही पूरा दिन लग जाता था। इसके बाद प्रमाण पत्र लेने के लिए दूसरे दिन फिर सीएमओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। अस्पताल में मेडिकल जांच का काम सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही होता है। ऐसे में कई आवेदक समय से अपनी जांच रिपोर्ट लाकर नहीं दे पाते थे। इस कारण उनका प्रमाणपत्र जारी करने में समय लगता था। लेकिन बदली व्यवस्था तहत अब आवेदक को एक दिन में अपना मेडिकल प्रमाणपत्र मिल सकेगा।
इसके तहत आवेदक का प्रार्थना पत्र सुबह दस से दोपहर एक बजे तक लिए जाएंगे। दो बजे तक आवेदक को इससे जुड़ी जांच रिपोर्ट देना होगी। इसके बाद उसी दिन एक घंटे में उसे मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक को पूरा कार्यालय में बैठकर इंतजार करने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि आवेदकों को परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए ही समय में बदलाव करते हुए मेडिकल प्रमाणपत्र जारी करने की नई व्यवस्था को शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें