फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब देश जानेगा बाराबंकी की शिक्षिका पूजा का हुनर

Tue, 28 Jul 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया म
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के अनूठे नवाचारों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया में छा चुकी है, ठीक उसी तर्ज पर अब शिक्षा में योग और स्वास्थ्य का तड़का लगाकर पढ़ाई को रुचिकर बनाने वाली शिक्षिका पूजा का नवाचार भी देशभर में अपनी चमक बिखेरेगा।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने अपने उद्गम पोर्टल (आइडिया बैंक रिपोजिटरी) पर चयनित नवाचारों को निखारने के लिए लखनऊ में पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला सोमवार से शुरू हुई है। समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन कुमार के आदेश पर आयोजित इस कार्यशाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय निंदूरा की शिक्षिका पूजा पांडेय जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
इस कार्यशाला में चयनित नवाचारों को और अधिक आकर्षक, व्यावहारिक तथा बच्चों के लिए लाभदायक बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके बाद इसे देश भर के विद्यालयों में लागू करने का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन


नवाचार से बदले बच्चों के दिन, शारीरिक सुधार से लेकर राष्ट्रीय पहचान तक
निंदूरा विद्यालय में तैनाती के बाद शिक्षिका ने सबसे पहले छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे वर्तमान में नामांकित बच्चों की संख्या 155 तक पहुंच गई। उन्होंने योग को शिक्षा से जोड़कर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का मॉडल तैयार किया।
जिन बच्चों को ठीक से बैठने में समस्या थी, योग के निरंतर अभ्यास से उनके शरीर में सुधार आया और वे सामान्य रूप से बैठने लगे। स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही बच्चों में मेधा का भी प्रसार हुआ। विद्यालय की एक छात्रा एनटीए (श्रेष्ठा) परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रही हैं।
इसके जरिये उसे अब एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां की छात्राओं ने सर्वोदय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि विज्ञान और गणित क्विज में जिला स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन किया। खेल व योग में परचम लहराने वाली यहां की बेटियां ब्लॉक, जिला और मंडल से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।

पुरस्कारों से सुसज्जित रहा है शिक्षिका का सफर
कौशांबी में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से पुरस्कृत हो चुकीं पूजा का अकादमिक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वर्ष 2021 में अंतरजनपदीय तबादले के बाद उन्होंने सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय छतौरा में कमान संभाली थी। वहां भी उन्होंने न सिर्फ नामांकन बढ़ाया, बल्कि उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने जिला स्तरीय परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया। जनवरी 2024 में म्यूच्यूअल तबादले के बाद वे निंदूरा आईं और यहां भी बदलाव की नई कहानी लिख दी।

विद्यालय के बाहर भी योग और पर्यावरण का उजाला
शिक्षिका का यह प्रयास सिर्फ अपने स्कूल तक सीमित नहीं है। उन्होंने बंकी, सूरतगंज, देवा, हरख और सिद्धौर जैसे कई ब्लॉकों के शिक्षकों का एक ग्रुप बनाया है, जहां वे रोजाना योग से जुड़े कंटेंट और टिप्स भेजती हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए उन्होंने स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करवाया है, जिसकी वे और बच्चे खुद देखभाल करते हैं। वर्ष 2022-23 में अलीगढ़ में भी उनके इस नवाचार की जमकर सराहना हुई थी।

जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया म

जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें