प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच सौ व एक हजार की नोट मंगलवार आधी रात से बंद करने की घोषणा के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल है। लोग रात मेें ही जरूरी सामान खरीदने और वाहनों में तेल भरवाने के लिए निकल पड़े। पंपों पर तेल भरवाने के लिए काफी संख्या में भीड़ लग गई। खबर फैलते ही ज्यादातर दुकानदारोें ने भी ये नोट लेने मना कर दिया।
भ्रष्टाचार व कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ व एक हजार की नोट बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार रात पीएम मोदी ने इस बात का एलान किया है। पीएम के इस एलान के बाद अब लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है।
रात मेें ही लोग पेट्रोल पंप, शापिंग माल से लेकर दुकानों में लोगोें की भीड़ लगी रही। कई जगहों पर पांच सौ व एक हजार की नोट लेने से इंकार करने पर लोगाें में तू-तू मै-मै भी हो रही है। वहीं शहर में ज्यादातर दुकानें व पेट्रोल पंप बंद भी कर दिए गए है।
एक पंप संचालक ने बताया कि झगड़े लड़ाई से बचने के लिए पंप को बंदकर दिया है। धनोखर पर सामान लेने आए आवास विकास राजबहादुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम 15 दिन का समय देना था। जिसके पास कम पैसा है लेकिन सब बड़ी नोट हैं उसके लिए परेशानी हो गई कि घर के जरूरी सामान कहां से आएंगे।