फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़छाड़, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
मां के साथ खेत जा रही एक किशोरी के साथ बीती शाम तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ बीती शाम नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे आलम, अमित व एयाज ने किशोरी से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और भाग निकले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई करने की मांग की। एसओ विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें