फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जांच में लापरवाही पर छह सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर जिले के छह सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस जारी की गई है। एसटीएफ की जांच में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसमें नौ आयुष्मान कार्ड बाराबंकी में लोगों के पाए गए हैं। स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश बाराबंकी सीएमओ को दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ की ओर से छह सीएचसी अधीक्षकों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन अब तक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। नाराज सीएमओ ने सभी छह अधीक्षकों को नोटिस जारी कर दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

करीब एक माह पहले एसटीएफ ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके कब्जे से 289 कार्ड बरामद किए थे। जांच के दौरान इनमें से नौ कार्ड बाराबंकी जिले के लोगों के नाम से पाए गए। इस संबंध में स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अर्चना वर्मा ने 22 अक्तूबर 2026 को सीएमओ बाराबंकी को पत्र भेजकर सभी कार्डों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी सूरतगंज, जाटा बरौली, घुंघटेर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर और बड़ागांव के अधीक्षकों को संबंधित कार्डों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। हालांकि, निर्देश के बावजूद किसी भी अधीक्षक की ओर से अब तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएमओ ने सभी छह अधीक्षकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बॉक्स

इन नौ लोगों के नाम से मिले कार्ड

एसटीएफ की ओर से बरामद आयुष्मान कार्ड निंदूरा के कतूरी खुर्द निवासी अब्दुल रसीद पुत्र अब्दुल जहीर, रामनगर डंडियामऊ के हंसराज वर्मा पुत्र छेदीलाल, भदेसिया निंदूरा के मुनेश्वर पुत्र खुन्ना, बंकी के मोहम्मदपुर निवासी राजेश कुमारी पुत्री अज्ञात के नाम से मिले। इसके अलावा भूरकुंडा सूरतगंज के कुसुम पुत्री अज्ञात, निंदूरा के हसवापारा निवासी सुरेश कुमार सोनी पुत्र जगन्नाथ, सिरौलीगौसपुर किंतूर के मोहम्मद मुईद पुत्र मोहम्मद शाहिद, हरख के तीरगांव निवासी प्यारे पुत्र बेनी और बंकी के शहाबपुर निवासी कलावती पुत्री अज्ञात के नाम से मिले हैं।


वर्जन

एसटीएफ की ओर से बरामद किए गए सभी आयुष्मान कार्डों की जांच के निर्देश संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को दिए गए हैं। रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने पर सभी को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें