फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 200 दुकानदारों को नोटिस, 10 का सामान जब्त

Fri, 10 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
घंटाघर के पास अतिक्रमण हटवाते सीओ सिटी व नगर पालिका की टीम।   संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार से लिखित कार्रवाई के साथ सामान का जब्तीकरण भी शुरू हो गया। सीओ यातायात सुमित त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस की टीम ने शहर कोतवाली से मुख्य बाजार तक अभियान चलाया। 10 दुकानों का सामान नगर पालिका का दस्ता उठा ले गया। वहीं, पूर्व में हुए सर्वे को लेकर 200 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पुलिस बल नगर पालिका के दस्ते के साथ कोतवाली रोड पर पहुंचा। वहां से निरीक्षण शुरू हुआ तो सड़क किनारे दुकान लगाए व सामान फैलाए बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। बेगमगंज से धनोखर चौराहा व फिर घंटाघर तक दोनों किनारों पर 20 दुकानों का कब्जा मिला।

इनमें से 10 दुकानों की चाय केतली, फर्नीचर व शेड आदि नगर पालिका की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। सीओ सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में शहर के लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर हुए सर्वे के बाद करीब 200 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें